नई दिल्ली। ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? ईशान चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे। भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। ईशान को पहले मैच में फील्डिंग करते समय दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। जहां तक चौथे टी20 की बात है अभी तक उनके खेलने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना था कि ईशान किशन तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हालांकि उस समय तक ईशान तेजी से रिकवर कर रहे थे और दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। BCCI ने चौथे टी20 में ईशान की वापसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके ऑकलैंड में खेलने की संभावना बनी हुई है।
ईशान गुरुवार को नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे, जिससे उनके प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना और बढ़ गई है। अगर ऐसा हुआ तो क्या वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो जाएगी? वैभव जिन्हें ईशान किशन की गैरमौजूदगी में पिछले दोनों टी20 खेलने का अवसर मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सिर्फ 4 रन बनाए, लेकिन वेलिंगटन में 19 गेंद में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
क्या वैभव होंगे बाहर?
यह भी ध्यान रहे कि भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में संभव है कि गौतम गंभीर की लीडरशिप वाला मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी, तीनों को प्लेइंग इलेवन में फिट करने का प्रयास कर सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं, वह भी अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे मैच में 19 गेंद में 45 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी में बवाल काटा था। दोनों ने मिलकर मात्र 43 गेंदों में 133 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। अभिषेक ने उस मुकाबले में 38 गेंद में 113 रन बनाए थे। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने वह मैच 6 विकेट से जीत लिया था।
Trending
- सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील
- राज्योत्सव में दिखेगी विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि
- संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी बरी
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ और बेमौसम बारिश से तबाही: CM साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगी त्वरित आर्थिक सहायता


