खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में कपिल त्रिपाठी पक्ष के अधिवक्ता आदित्य तिवारी ने बताया कि सभी पक्षों को सुनने के बाद बिलासपुर जिला न्यायालय ने सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।
बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की साजिश की वजह बताते हुए मामले में संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए जांच शुरू की।
मामले में कपिल त्रिपाठी के साथ ही उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, मुंह बोली बहन कल्याणी, जीजा भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी, उसके दोस्तों में प्रेम श्रीवास, सुमीत निर्मलकर, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह और रवि सिंह के साथ ही उत्तरप्रदेश निवासी सावन पाठक, अभिषेक मिश्रा, वाल्मिकी उर्फ पप्पू दाढ़ी और ताबिज अंसारी समेत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Trending
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील
- राज्योत्सव में दिखेगी विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि
- संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी बरी
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ और बेमौसम बारिश से तबाही: CM साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगी त्वरित आर्थिक सहायता
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन: छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मुख्यमंत्री साय ने जताई गहरी संवेदना


