खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी। ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं।
इसी कड़ी में शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने कई डॉक्यूमेंट्स की जांच की। वहीं दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर ED की टीम पहुंची थी। अधिकारियों की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे ऋषभ ग्रीन सिटी के E-701 स्थित उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।
Trending
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली तोहफा: DA-DR में 2% की वृद्धि, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर समेत कई ठिकानों पर तड़के दबिश
- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील
- राज्योत्सव में दिखेगी विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि
- संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी बरी
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ और बेमौसम बारिश से तबाही: CM साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगी त्वरित आर्थिक सहायता
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन: छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मुख्यमंत्री साय ने जताई गहरी संवेदना


