नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारत के लिए अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। कुछ दिनों पहले तक चर्चा तेज थी कि चयनकर्ताओं द्वारा रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में नहीं देखा जा रहा। इससे उनके वनडे से रिटायरमेंट की संभावना पर भी बाते होती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। रोहित पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए और अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसी साल रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है, जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे। जब रोहित इंग्लैंड दौरे पर अच्छा नहीं कर पा रहे थे, तब एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि एक अधिकारी ने उन्हें बता दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए उन्हें नहीं देखा जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने तब उन खबरों का खंडन कर दिया था।
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
रोहित का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उन्हीं के शो (Family Full House with Rohit Sharma) का है। वीडियो में जब रोहित से पूछा जाता है कि इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? इस पर रोहित कहते हैं, “दोनों ही कप्तान हैं। शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है। उसको खुश रखना पड़ेगा।”
इसके बाद रोहित ने मजाक में कहा, “27 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा।” बता दें कि भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
Trending
- बालोद में ANTF और पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का साया: धान की बंपर पैदावार पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी धड़कनें
- बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निलंबित
- खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
- 2 नवंबर के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला बैठक में बनी रणनीति
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबले: बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, तो न्यायधानी-मैनपाट का मुकाबला रहा रोमांचक बराबरी पर
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान


