खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्योत्सव 2026 में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर सांसद संतोष पांडे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक भी नेता नहीं है। कांग्रेस नेताओं को कोई खुशी नहीं है, केवल कुर्सी के लिए करते हैं, जैसे कालनेमि राक्षस ढोंगी था, वैसा ही प्रेम इनका छत्तीसगढ़ से है।
राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से चर्चा में राज्योत्सव में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर कहा कि लोग कल्पना करते थे अलग राज्य के लिए। कांग्रेस ने अलग राज्य का निर्माण किया है, लेकिन वहां (तेलंगाना) खूब खून-खराबा हुआ है। छत्तीसगढ़ बिना खून-खराबे के अलग राज्य बना है। छत्तीसगढ़ में अमन चैन है।
दिल्ली में कांग्रेस ने मॉक पार्लियामेंट लगाए जाने पर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह कोई नई बात नहीं है। बस्तर में जनताना सरकार चलाते थे, यह सब जानते हैंं। बंदूक की नोक पर इनकी सरकार चलती थी। मोदी जी ने इन्हें दिमागी नक्सली ठीक कहा है। सदन के अंदर रहते हैं तब तो बोलते नहीं, भागते हैं। ता उम्र यही गलती करते रहे, धूल चेहरे पर थी आइना साफ करते रहे।
वहीं नगरीय निकाय चुनाव और अहिवारा उपचुनाव को लेकर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि वास्तव में भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से हम आस्तंभ है। चुनाव विधान में रिक्त स्थान की पूर्ति करनी होती है। उपचुनाव हो या निकाय चुनाव हो। हम लड़ाई और युद्ध की तैयारी में रहते हैं, हमा तैयार हैं। चुनाव को लेकर लगातार बैठकें होंगी। शक्ति केंद्रों की बैठक होगा। बीजेपी में बैठक निरंतर चलती रहती है।
Trending
- गरियाबंद में नक्सल कनेक्शन का पर्दाफाश: राजाडेरा जंगल से टिफिन में छिपाए गए 21 लाख रुपये नकद बरामद, 3 गिरफ्तार
- राज्योत्सव विवाद: सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंज, बोले- ‘कालनेमि जैसा ढोंगी है इनका छत्तीसगढ़ प्रेम’
- छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी पहल: ‘स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक दें सुझाव
- PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’
- फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
- छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर
- अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण
- पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


