नई दिल्ली। बाजारों में इन दिनों एक अद्भुत और औषधीय गुणों से भरपूर फल सिंघाड़ा दिखाई देने लगा है। इस अनोखे फल में तीन कांटे होते हैं और अंदर दिल के आकार का स्वादिष्ट फल निकलता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए भी रामबाण है। इसको कच्चा या उबालकर खाया जाता है। पानी से भरपूर यह फल कई गंभीर रोगों में बेहद लाभकारी साबित होता है।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मझौली स्थित शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आयुर्वेदाचार्य डॉ. स्नेहमयी मिश्रा ने बताया कि सिंघाड़ा जिसे अंग्रेजी में वाटर चेस्टनट कहा जाता है, सेहत के लिए वरदान है। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बलिया में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके अनुसार, इस फल के सेवन से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
पाचन क्रिया बेहतर, कब्ज से छुटकारा
सिंघाड़े में पानी की प्रचुर मात्रा होती है, जो डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को दूर करती है। इसमें पोटेशियम भरपूर और सोडियम कम पाया जाता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय पर दबाव कम पड़ता है। इसके अलावा इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, कब्ज से छुटकारा दिलाता है और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखता है।
कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद
आयुर्वेदाचार्य डॉ. स्नेहमयी मिश्रा ने बताया कि यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, वीर्य में वृद्धि करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है। इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है। सिंघाड़े में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं, जबकि आयोडीन और मैंगनीज थायराइड ग्रंथि को ठीक से संचालित करने में मदद करते हैं। बलिया के बाजारों में आसानी से मिलने वाले इस गुणकारी फल को अपने आहार में शामिल करके लोग स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- बालोद में ANTF और पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का साया: धान की बंपर पैदावार पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी धड़कनें
- बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निलंबित
- खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
- 2 नवंबर के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला बैठक में बनी रणनीति
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबले: बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, तो न्यायधानी-मैनपाट का मुकाबला रहा रोमांचक बराबरी पर
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान


