नई दिल्ली। शनिवार के दिन भारतीय टीम को एक रिएलिटी चेक मिला। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी थी, लेकिन तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 352 रन का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया। यह ODI क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज रहा। कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन बनाए और वेस्टइंडीज की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।
आखिर कप्तान शुभमन गिल और उनकी टीम से कहां गलती हुई, जो भारतीय टीम 351 रन के विशालकाय स्कोर को भी डिफेंड नहीं कर पाया। मैच के बाद कप्तान गिल का कहना था कि स्लो-ओवर रेट का उन्हें डेथ ओवरों में खामियाजा भुगतना पड़ा। मगर इसके अलावा भी की सारी गलतियां रहीं, जिनकी वजह से भारत तीसरा ODI हार गया।
डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी
तीसरे वनडे मैच में भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी की पोल खुल गई। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बिना उतरी टीम इंडिया ने डेथ ओवरों में बहुत खराब गेंदबाजी की। आखिरी 5 ओवरों में वेस्टइंडीज को 56 रन बनाने थे। जब शाई होप जैसा सेट बल्लेबाज क्रीज पर हो, 30 गेंद में पचास से अधिक रन बनाना असंभव नहीं है। समस्या यह रही कि भारतीय गेंदबाजों ने 10 गेंद पहले ही मैच खत्म करवा दिया। ये 56 रन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 20 गेंदों में ही बना डाले थे।
खूब सारे कैच टपकाए
तीसरे वनडे मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 9 कैच टपकाए। इनमें से 3 कैच भारतीय फील्डरों ने भी छोड़े। जब आमिर जांगू 34 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन विराट कोहली उनका कैच टपका बैठे। आगे चलकर आमिर ने 67 रन बनाए और शाई होप के साथ 109 रनों की साझेदारी की थी। चौथे ही ओवर में गुरनूर बराड़, जॉन कैंपबेल का कैच नहीं ले पाए थे। वहीं आमिर का 22 रन के स्कोर पर भी एक कैच छूटा था। खराब फील्डिंग भी टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण बनी।
गेंदबाजों का खराब इस्तेमाल
तीसरे वनडे में शुभमन गिल की खराब कप्तानी भी देखने को मिली। दरअसल नीतीश कुमार रेड्डी बतौर पांचवें गेंदबाज खेल रहे थे। नीतीश बहुत महंगे साबित हो रहे थे, ऐसे में कप्तान गिल को छठे गेंदबाजी विकल्प यानी नमन धीर का रुख करना पड़ा। आमतौर पर एक तरफ से अगर कप्तान को मजबूरन एक छोर से डिफेंसिव होना भी पड़ रहा हो, तो वह दूसरे छोर से अटैक करता है। मगर कप्तान गिल ने कई बार अपने पांचवें और छठे गेंदबाजी विकल्प, नीतीश और नमन से एकसाथ गेंदबाजी करवाई। जब गेंदबाजी में अटैक करना चाहिए था, तब गिल की यह डिफेंसिव कप्तानी टीम इंडिया पर भारी पड़ी।
Trending
- सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
- राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता
- अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
- ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
- अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर- जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर
- पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार


