नई दिल्ली। विजय सलगांवकर (अजय देवगन स्टारर किरदार) का मास्टर प्लान न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर के मार्केट में भी कमाल कर गया है। देश में धमाकेदार ओपनिंग के बाद, ‘दृश्यम 3’ ने विदेशी मार्केट में भी धूम मचा दी है। फ्रैंचाइजी की बड़ी वैल्यू और दर्शकों के शानदार रिव्यू की वजह से, यह क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज़ के पहले 24 घंटों में ही एक बड़ा माइलस्टोन पार कर गई है! चविए यहां अभिषेक पाठक निर्देशित फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन जानते हैं।
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से की ओपनिंग?
ओपनिंग डे, यानी शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने दुनिया भर में 95.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें इंटरनेशनल मार्केट से 15 करोड़ रुपये का जबरदस्त कॉन्ट्रिब्यूशन रहा। यह अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज ओपनिंग है। वहीं घरेलू बाजार यानी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 66.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की।
अपनी ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 95.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, इस क्राइम थ्रिलर ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह फिल्म सिर्फ़ 24 घंटों में अजय देवगन की कोविड के बाद की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिंल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसने ‘मैदान’ (70.29 करोड़ रुपये) और ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ (65.38 करोड़ रुपये) की पूरी लाइफ़टाइम कमाई को आसानी से पीछे छोड़ दिया है। असल में, यह फ़िल्म वीकेंड तक ‘भोला’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ को भी पीछे छोड़ सकती है।
पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी, जिससे यह कोविड के बाद की सबसे बड़ी फिल्म बनने की दौड़ में ‘सिंघम अगेन’ को टक्कर दे सकती है!
ये हैं अजय देवगन की कोविड के बाद वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्में
सिंघम अगेन: 402.26 करोड़
दृश्यम 2: 339.89 करोड़
रेड 2: 242.57 करोड़
धमाल 4: 236.42 करोड़
शैतान: 216.18 करोड़
दे दे प्यार दे 2: 129.17 करोड़
भोला: 121.2 करोड़
दृश्यम 3: 96.10 करोड़ (ओपनिंग डे कलेक्शन)
मैदान: 70.29 करोड़
सन ऑफ़ सरदार 2: 65.38 करोड़
‘दृश्यम 3’ ने पैन-इंडिया की बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा
‘दृश्यम 3’ ने जबरदस्त शुरुआत के साथ कई पैन-इंडिया फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ओपनिंग डे पर इसकी वर्ल्डवाइड 95 करोड़ की कमाई, कई बड़े बजट वाली फिल्मों की ओपनिंग से ज़्यादा है, जिनमें रजनीकांत की ‘जेलर’ (91 करोड़), राम चरण की ‘पेद्दी’ (94 करोड़), सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (93 करोड़) और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (88 करोड़) शामिल हैं।
‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने अपने-अपने किरदारों में कमबैक किया है। इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है। फिल्म का निर्देशिन अभिषेक पाठक ने किया है।
Trending
- आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
- बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन
- एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा


