नई दिल्ली। गुरुवार, 1 अक्टूबर को ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया था। विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 14 टीम भाग लेंगी, 3 राउंड खेले जाएंगे और कुल 12 मैदानों पर 57 मैच खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला इतिहास का चौदहवां वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर-21 नवंबर तक चलेगा।
दरअसल 10 टीमों को डायरेक्ट ग्रुप स्टेज में एंट्री मिल गई है, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। ग्रुप स्टेज से पहले तीन टीमों की सुपर-सीरीज खेली जाएगी, जिनमें से केवल 2 टीम ही आखिरी 12 टीमों में जगह पक्की कर पाएंगी। यहां जान लीजिए वर्ल्ड कप में कौन सा ग्रुप ज्यादा कठिन है और किस टीम को किस ग्रुप में रखा गया है। यह सब जानकारी आपको यहां मिलेगी।
ग्रुप A – भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान
ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे को रखा गया है। छठी टीम का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। इस ग्रुप में सबसे पहला मैच 7 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। याद दिला दें कि 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में यही दोनों टीम आमने-सामने आई थीं, जहां कंगारुओं ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया था। इस ग्रुप में भारत (2 बार), ऑस्ट्रेलिया (6 बार), पाकिस्तान (1 बार) के रूप में 3 वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं।
10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान
पाकिस्तान, जो वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में कभी भारत को हरा नहीं पाया है। फिर भी फैंस के भीतर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का एक अलग उत्साह होता है। यह महामुकाबला 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत का शेड्यूल
7 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
10 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
14 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान
17 अक्टूबर – भारत बनाम क्वालीफायर ए
24 अक्टूबर – भारत बनाम जिम्बाब्वे
ग्रुप B- बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड
ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप बी में जगह दी गई है। इस ग्रुप से केवल इंग्लैंड और श्रीलंका एक-एक बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड वह टीम है, जिसने पिछले 3 में से दो वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं। वहीं बांग्लादेश ने भी पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान समेत अन्य बड़ी टीमों को हराकर दिखाया है कि उसने अपने क्रिकेट का स्तर ऊंचा कर लिया है।
कौन सा ग्रुप ज्यादा कठिन?
रैंकिंग के आधार पर देखें तो टॉप-5 में से तीन टीम (भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान) को ग्रुप ए में रखा गया है। मगर रैंकिंग कठिनाई का स्तर तय नहीं करती हैं। मौजूदा फॉर्म के आधार पर देखें तो ग्रुप ए अधिक कठिन दिखाई पड़ता है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


