नई दिल्ली। अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फाइनली इस क्राइम थ्रिलर ने 2 अक्टूबर, शुक्रवार को यानी आज सिनेमाघरो में दस्तक दी है। फिल्म को प्री सेल में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है। यहां इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे।
‘दृश्यम 3’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कैसी रही?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही इतना बज बन चुका था कि एडवांस बुकिंग में इसने कहर बरपा दिया
इसी के साथ इसने ओपनिंग डे की प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 31.65 करोड़ कमाए हैं।
जबकि ब्लॉक सीटों के साथ ये कलेक्शन 27.92 करोड़ रहा है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने सुबह 11.30 बजे तक 13.04 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘दृश्यम 3’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘दृश्यम 3’ को एडवांस बुकिंग में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रिलीज के पहले दिन 50 से 60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। वहीं फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो आंकड़ा और बढ़ सकता है।
इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है सही आंकड़े आज रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे।
‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में तबू, रजत कपूर, ईशिता दत्ता और श्रिया सरन ने भी अपने किरदारों में कमबैक किया है। वहीं ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
Trending
- मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर
- मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा
- संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश
- मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ‘सेवा संकल्प अभियान’- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान


