नई दिल्ली। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। दरअसल एक्टर की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ या ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। फाइनल चैप्टर होने की वजह से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसकी ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। नतीजतन रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने करोड़ों कमा लिए हैं। चलिए यहां फिल्म का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं।
‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे के लिए कितनी कर ली एडवांस बुकिंग?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूज़न’ को रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग काउंटरों पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए लोगो में होड़ मची हुई है। जिसके चलते इसकी टिकटें हाथों हाथ बिक रही हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक इसके गुरुवार,1 अक्टूबर को होने वाले प्रीमियर शो के लिए अब तक 1 हजार 101 टिकटों की प्री सेल हुई है। इसी के साथ प्रीमियर शो के लिए इसने 3.18 लाख(बिना ब्लॉक सीटरो के 81 हजार 210) कमा लिए हैं।
वहीं 2 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे तक इसके 5.36 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है।
इसी के साथ इसने ओपनिंग डे की प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 19.74 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 16.60 लाख की कमाई कर डाली है।
वहीं इस फिल्म ने प्रीमियर शो को मिलाकर शुरूआती 5 दिन (2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर) के लिए अब तक देश भर में 11.05 लाख टिकटों की प्री सेल कर ली है। इसी के साथ इसने 37.43 ककोड़ की ग्रॉस कमाई ब्लॉक सीटों के साथ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 28.51 करोड़ की कमाई की है।
रिलीज की तारीख और कास्ट
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज़’ शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं और इसमें अजय देवगन के अलावा तबू श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम रोल में नजर आएंगे।
यह तीसरा पार्ट हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर (कन्क्लूज़न) माना जा रहा है। कहानी एक बार फिर विजय सलगांवकर और एक नई जांच से अपने परिवार को बचाने की उसकी कोशिशों पर बेस्ड है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


