नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डंका बज रहा। वहीं एक महीने पुरानी ‘हनुमान अंश’ भी होश उड़ा देने वाला कलेक्शन कर रही है। इन दोनों फिल्मों के आगे यश की 500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ कमाई के लिए संघर्ष कर रही है। चलिए यहां जानते हैं मंडे को, यानी 7 सिंतबर को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। वहीं चौथे दिन यानी पहले मंडे को ये 100 करोड़ के पार हो गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘टॉक्सिक’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ काफी बज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी ये कोई कमाल नहीं कर पाई। वहीं दूसरे मंडे को तो इसका कलेक्शन काफी शॉकिंग रहा और ये लाखों में सिमट गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंडे को 66 लाख रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 246.41 करोड़ रुपये हो गई है।
‘इरुमुडी’ ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है। रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई थी और इसने 6.75 करोड़ कमाए थे। हालांकि तीसरे मंडे वीकडेज होने के चलते इसके कलेक्शन में मंदी आई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन 2.40 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की कुल नेट कमाई अब 168.70 करोड़ रुपये हो गई है।
‘हनुमान अंश’ ने पांचवें मंडे कितना किया कलेक्शन?
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है । इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया था। वहीं पांचवें मंडे यानी 32वें दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को 9.50 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई अब 131.63 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति
- बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
- शरिया कोर्ट को विवाह विच्छेद या वैवाहिक दर्जा तय करने का कानूनी अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


