खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पदमनाभपुर पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.520 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम और मोबाइल फोन समेत कुल 1 लाख 26 हजार 540 रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसंत श्याम राव ओमकारे (32 वर्ष), निवासी अंतुले नगर, येवलेबाड़ी, थाना कोंढवा, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 2.520 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से गांजा बिक्री की रकम 540 रुपये और जियो भारत कंपनी का एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लेकर दुर्ग आया था और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान के आसपास ग्राहक तलाश कर अवैध बिक्री के जरिए पैसा कमाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसा चुनावी शिकंजा, 13 प्रमुख निकायों में पर्यवेक्षक तैनात
- रायपुर केंद्रीय जेल के बंदियों का अनूठा प्रयास: 500 ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से गूंजेगा ‘आस्था और पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश
- नगर पंचायत जरहागांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
- जसम की रायपुर ईकाई द्वारा काव्य गोष्ठी: कवियों और शायरों ने बांधा समां
- सरगुजा एकलव्य आवासीय विद्यालय मामला: सीएम विष्णु देव साय का कड़ा रुख, कलेक्टर से सीधी बात कर जांच और तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने की कवायद तेज: राज्यपाल रमेन डेका का ऐतिहासिक आश्वासन, बनेगी विशेष समिति
- बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल
- शरिया कोर्ट को विवाह विच्छेद या वैवाहिक दर्जा तय करने का कानूनी अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


