खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ने लगा है। जिले में 5 सितम्बर को फिर 7 नए मरीज मिले है। ये सभी मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। इसके एक दिन पहले 4 सितम्बर को 4 नए मरीज मिले थे। वर्तमान में जिले में कुल 16 एक्टिव मरीज है। इनमें 9 हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं 7 मरीज होम आइसोलेटेड है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकीय उपचार चल रहा है, जिनकी स्थिति अभी सामान्य है।
जिले में नये धनात्मक प्रकरण मिलने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग की रही है, नियमित रूप से मरीजों की मोनिटरिंग की जा रही है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में कुल 23 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। साथ ही 158 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, आईडीएसपी दुर्ग और भूमिका वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम. दुर्ग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 16 मरीजों में से 4 मरीज स्पर्श हॉस्पिटल, 4 मरीज हाईटेक हॉस्पिटल और 1 मरीज का इलाज पल्स अस्पताल भिलाई में चल रहा है। वहीं 7 मरीज होम आइसोलेटेड हैं।
बता दें कि 5 अगस्त से आज तक कुल 33 स्वाइन फ्लू धनात्मक प्रकरण मिल चुके है। इनमें से 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Trending
- कांकेर के बांदे में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक के कटकर अलग हुए दोनों पैर, पूरी रात खून से लथपथ पड़ा रहा घायल
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस के.आर. महापात्रा की नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी
- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए; पश्चिम बंगाल से खुला राज
- जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ा प्रहार: हाउसिंग बोर्ड के निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 16
- अजा एकादशी 2026: 6 या 7 सितंबर? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
- महिला एशिया कप 2026: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर 7 विकेट से चटाई धूल


