नई दिल्ली। ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस शुक्रवार यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले ये ओटीटी पर बतौर वेब सीरीज भौकाल मचा चुकी है। ऐसे में इस ब्लॉकबस्टर सीरीज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ को अब तक प्री सेल में उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ की कैसी है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट काफी शानदार है। इस फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए लोगों मे काफी होड़ मची हुई है। जिसके चलते इसके अच्छी खासी प्री सेल हो चुकी है।
सैकनलिक के आंकड़ों के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ के अभी तक हिंदी 2डी फॉर्मेट में 1 लाख 34 हजार 58 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है।
वहीं तेलुगु में इसके 2 डी फॉर्मेट में अभी तक 312 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।
इसी के साथ देश भर में फिल्म के फिलहाल 1 लाख 34 हजार 370 टिकटों की प्री सेल हुई है।
जिससे इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 3.8 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक 6.03 करोड़ कमा लिए हैं।
‘मिर्जापुर द मूवी’ के पास एडवांस बुकिंग के लिए आज का दिन भी बचा है। रात कर इसके प्री सेल कलेक्शन में काफी तेजी आने की उम्मीद है।
कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘मिर्जापुर द मूवी’ के प्री-सेल्स के ट्रेंड को देखते हुए, उम्मीद है कि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कहीं बेहतर होगी। ये एक सोलो रिलीज है और इसे छुट्टियों (जन्माष्टमी) का फायदा भी मिलेगा, जिससे इस क्राइम थ्रिलर की शुरुआत धमाकेदार होने की पूरी पॉसिबिलिटी है। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ये फिल्म पहले दिन 15 करोड़ नेट से ओपनिंग कर सकती है और अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहा तो इसके 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने की भी पूरी उम्मीद है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ स्टार कास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए मेकर्स ने ओरिजिनल स्टार कास्ट को वापस बुलाया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, कुलभूषण खरबंदा, अभिषेक बनर्जी और अन्य शामिल हैं। कास्ट में शामिल होने वाले कुछ नए चेहरों में रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान और अन्य हैं।
‘मिर्जापुर द मूवी’ कब हो रही रिलीज
डायरेक्टर गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को रिलीज हो रही है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसके प्रोड्यूसर हैं। अगर ये फिल्म बड़े पर्दे पर सफल रहती है, तो और भी ओटीटी शो को पूरी तरह से थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों में बदलते देख सकते हैं।
Trending
- वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी सफदर खान गिरफ्तार
- कल कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही नोट कर लें संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट
- ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिक गए 1 लाख से ज्यादा टिकट, जानें- कलेक्शन
- सितंबर में बदल रहा है मौसम: थाली में जरूर शामिल करें ये मौसमी फल और सब्जियां
- छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी का असर, 11 जिलों में 65 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया शुरू
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा: तीसरे दिन केंद्रीय मंत्रियों से बैठकें संभव, जल शक्ति मिशन पर चर्चा के बाद आज रायपुर वापसी
- सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी


