नई दिल्ली। इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है और इसे क्रिटिक्स से भी अच्छा रिव्यू मिला है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। यहां इसकी ओपनिंग डे की कमाई के हर घंटे के लाइव आंकड़े जान सकते हैं।
‘आवारापन 2′ बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन
सुबह 10 बजे तक’आवारापन 2’ ने 1.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है
‘आवारापन 2’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
‘आवारापन’ की एडवांस बुकिंग काफी धमाकेदार हुई है। इसने साल की तीसरी सबसे बड़ी प्री सेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए 2 लाख 85 हजार 802 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसी के साथ बिना ब्लॉक सीटों के इसकी एडवांस बुकिंग से कमाई 8.57 करोड़ रुपये रही है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 11.36 करोड़ रुपये रही है।
‘आवारापन 2’ को कितने करोड़ की ओपनिंग मिलेगी
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 16 से 21 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। ये प्रीडिक्शन पिंकविला ने किया है।
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मुकाबला हो रहा है। दोनों ही फिल्में साल की मच अवेटेड थी और दोनों का जॉनर भी अलग है। इन सबके बीच ‘आवारापन 2’ने पहले ही एडवांस बुकिंग में ‘बंटवारा 1947’ पर बढ़त बना ली थी और ये देखते हुए कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर भी इमरान हाशमी की फिल्म सनी देओल की मूवी पर भारी पड़ेगी। हालांकि फाइनल आंकड़े तो रात तक ही पता चल पाएंगे।
फिल्म ‘आवारापन 2’ के बारे में
‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और ये साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की सीक्वल है। बता दें कि ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी की अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं।
Trending
- सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


