खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने शनिवार को नारायणपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के शहीद परिवारों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनी। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
बैठक के दौरान परिवारों के साथ अनुकंपा नियुक्ति, बच्चों की शिक्षा, सहायता राशि, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन की प्रत्येक पात्र योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहीद परिवारों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों का सम्मान और उनका कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शहीद एवं नक्सल पीड़ित पात्र परिवारों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति, विकास और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आज लोग बस्तर और उसकी कहानियों को जानने के लिए आतुर हैं डर और हिंसा के दौर के खत्म होने के साथ बस्तर भी अब तेजी से प्रगति करेगा।
इस दौरान पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया, इस दौरान पीड़ित परिवारों के आंसूं छलक पड़े, इस दर्द को सुनकर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के भी आंसू निकल गए। किसी के पिता, किसी के भाई किसी के पति को माओवादियों ने अपनी क्रूरता का शिकार बनाया था। नक्सल मोर्चे पर शौर्य का प्रदर्शन कर घायल होने वाले पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने भी नक्सल मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट में अपने अनुभवों के संबंध में भी बताया।
नक्सल पीड़ित सोनाय बाई को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र
नक्सल हिंसा से पीड़ित नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के सबसे सुदूर वनांचल ग्राम हांदावाड़ा की निवासी श्रीमती सोनाय बाई नेताम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हांदावाड़ा में ही नियुक्ति के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारिता संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, ओरछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंगलूराम नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, छोटे डोंगर सरपंच संध्या पवार, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुरिया सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज


