खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में पहली बार आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला डॉग सेंटर बन रहा है। भट्टीपारा तालाब के नीचे निर्माणाधीन इस सेंटर में एक समय में 100 आवारा कुत्तों को रखा जा सकेगा। यहां कुत्तों के लिए दो एसी, पांच कूलर, दस पंखों की व्यवस्था रहेगी। भोजन, उपचार, ऑपरेशन के बाद रिकवरी की सुविधा भी होगी। नगर पालिका का दावा है कि इससे आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर मानवीय तरीके से नियंत्रण होगा। रैबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी और डॉग सेंटर के नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता देवेंद्र पहाड़ी ने बताया कि यह डॉग सेंटर केंद्र सरकार की एनिमल बर्थ कंट्रोल योजना के तहत बन रहा है। निर्माण के लिए 12.58 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। भवन का काम अंतिम चरण में है। जल्द शुरू करने की तैयारी है। शहर और आस-पास के क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को पकड़कर यहां लाया जाएगा। पशु चिकित्सकों की निगरानी में बधियाकरण, एंटी-रेबीज टीकाकरण, पेट के कीड़ों का उपचार होगा। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को करीब 15 दिन सेंटर में रखा जाएगा। नियमित स्वास्थ्य जांच होगी, दवा मिलेगी, भोजन मिलेगा। पूरी तरह स्वस्थ होने पर कुत्तों को उसी जगह वापस छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। हर कुत्ते की टैगिंग होगी, पहचान होगी।उन्हाेने बताया कि इस योजना के संचालन के लिए स्नेहा एनिमल केयर, हिसार (हरियाणा) के साथ अनुबंध किया गया है। लगभग 12 सदस्यीय टीम इस कार्य को अंजाम देगी।
Trending
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बकावंड में अवैध क्लिनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप
- रायपुर में कल सजेगा दानवीर भामाशाह जयंती व सम्मान समारोह: समाज की विभूतियों का होगा महा-सम्मान
- उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत
- रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती
- छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित


