खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचकर रावघाट रेल परियोजना और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रावघाट तक रेल संचालन जल्द शुरू किया जाएगा, इसके बाद जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ रायपुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और शेष कार्यों की समीक्षा की।
आज शनिवार काे पत्रकारों से चर्चा करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि रावघाट रेल परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल कुछ तकनीकी और अधोसंरचनात्मक कार्य शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रावघाट तक नियमित रेल संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि रावघाट के बाद जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी। इस परियोजना को लेकर रेल मंत्रालय गंभीरता से कार्य कर रहा है और इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्री सुविधाओं के संबंध में महाप्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा चुके हैं। वहीं, दो अन्य ट्रेनों में भी जल्द अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके और भीड़ का दबाव कम हो।
Trending
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बकावंड में अवैध क्लिनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप
- रायपुर में कल सजेगा दानवीर भामाशाह जयंती व सम्मान समारोह: समाज की विभूतियों का होगा महा-सम्मान
- उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत
- रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती
- छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित


