Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 27, 2026

    सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त

    June 27, 2026

    विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त
    • विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी
    • छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें
    • पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार
    • नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
    • पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
    • कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
    छत्तीसगढ़

    नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    250 किसानों ने खरीदे 10 टन गुणवत्तायुक्त बीज, 250 टन उत्पादन का लक्ष्य

    खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत झुझरकस्सा के आश्रित ग्राम कोर्रेमुडा में जिला पंचायत धमतरी, जनपद पंचायत नगरी एवं प्रदान संस्था के संयुक्त सहयोग से हल्दी की वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    प्रशिक्षण में नगरी एवं मगरलोड विकासखंड के कृषि मित्रों और पीआरपी ने सहभागिता करते हुए हल्दी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेती की वैज्ञानिक पद्धतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन के लिए तैयार करना है।
    प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने भूमि की तैयारी, उन्नत एवं रोगमुक्त बीज (राइजोम) का चयन, बीज उपचार, संतुलित पोषण प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, फसल संरक्षण, वैज्ञानिक कटाई तथा कटाई उपरांत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को यह भी बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ उचित प्रसंस्करण एवं विपणन से हल्दी की खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
    इस पहल के अंतर्गत अब तक 250 किसानों ने गट्टासिल्ली किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) के माध्यम से लगभग 10 टन हल्दी बीज (राइजोम) का क्रय किया है। इन बीजों से लगभग 270 दिनों में 250 टन हल्दी उत्पादन होने का अनुमान है। खेती के प्रत्येक चरण में कृषि मित्रों एवं एफपीओ द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं नियमित फील्ड सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता दोनों में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
    उत्पादित हल्दी का प्रसंस्करण हरिभूमि किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत धमतरी द्वारा कोर्रेमुडा में हल्दी प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर किसानों को मूल्य संवर्धन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रसंस्करण के बाद तैयार हल्दी पाउडर का विपणन गट्टासिल्ली किसान उत्पादक कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
    यह पहल किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर ‘उत्पादन–प्रसंस्करण–ब्रांडिंग–विपणन’ की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में कृषि आधारित उद्यमिता, किसान उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाने तथा मूल्य संवर्धित कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हल्दी उत्पादन की यह पहल नगरी क्षेत्र की ऊपरी भूमि के बेहतर उपयोग के साथ किसानों के लिए अतिरिक्त एवं टिकाऊ आय का माध्यम बनेगी।
    आगामी वर्षों में हल्दी उत्पादन के क्षेत्रफल में विस्तार, वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण एवं संगठित विपणन की इस समन्वित व्यवस्था से नगरी क्षेत्र को हल्दी उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन के एक उभरते कृषि केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 27, 2026

    सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त

    June 27, 2026

    विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी

    June 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,365

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,322

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    बस्तर

    हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    By Khabar WorldJune 27, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने…

    सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त

    June 27, 2026

    विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 27, 2026

    सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त

    June 27, 2026

    विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें

    June 27, 2026

    पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

    June 27, 2026

    नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम

    June 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.