खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को पीडि़ता अपने पति के साथ थाना लोहत्तर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम शीतलपुर निवासी जितेंद्र मेरिया (20 वर्ष) ने रात के समय उसके घर में घुसकर, यह जानते हुए भी कि वह गर्भवती है, जबरन दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 64(2)(द्ध), 333 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम शीतलपुर में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे 24 जून की शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को 25 जून 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक पवन मरकाम, आरक्षक राजेश नेताम, मनीष चालाकी तथा बोहरन नरेटी का याेगदान रहा । कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी गई सूचनाओं और सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
Trending
- धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य, 1 जुलाई से शुरू होगा नवीन पंजीकरण
- नगर निगम का ‘फर्जी बाबू’ चढ़ा पुलिस के हत्थे: अटल आवास दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार
- साइबर ठगों का नया पैंतरा, आपके एक ‘क्लिक’ से खाली हो सकता है बैंक खाता; परिवहन विभाग की बड़ी चेतावनी
- पीएम किसान सम्मान निधि से सशक्त हुए शिवकुमार, खेती की राह हुई आसान
- जशपुर में सड़क अधोसंरचना को रफ्तार: 39.76 करोड़ की बागबहार-कोतबा परियोजना से सुधरेगा आवागमन, तेजी से पूरा हो रहा निर्माण कार्य
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के एक्शन से सरगुजा में हड़कंप: अधिक कीमत पर खाद बेच रहे केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त कर दुकान सील
- रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा
- विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार


