खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे। इस दौरान हाल ही में लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए हादसे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने की मांग रखी।
Trending
- रायपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का महाप्रशिक्षण: के.सी. वेणुगोपाल और सचिन पायलट ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र
- प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- गर्भवती महिला से दरिंदगी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- बस्तर एवं कांकेर सांसद ने गायत्री आश्रम चिखलपुटी के विकास कार्यों हेतु 70 लाख की घोषणा
- घर के अंदर बैठे 22 वर्षीय युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत; एक अन्य परिजन घायल
- बीजापुर कलेक्टर ने कर्मचारियों के बिना अनुमति अवकाश व मुख्यालय छोडऩे पर लगाई रोक
- 10 सप्ताह, 10 बजे, 10 मिनट स्वच्छ-स्वस्थ बस्तर विशेष जनस्वास्थ्य अभियान की हुई शुरुआत


