खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते आज 25 जून से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे द्वारा रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण 25 से 29 जून 2026 तक 10 ट्रेनों को रद्द और 3 ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य का असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
आज (25 जून) रद्द रहने वाली ट्रेनें
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
आज (25 जून) आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: गोंदिया से नहीं चलेगी, बिलासपुर से प्रारंभ होगी।
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: बिलासपुर में ही समाप्त होगी, आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर: बिलासपुर तक ही चलेगी, बिलासपुर–रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे ने बताया कि 26, 28 और 29 जून को भी अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसलिए जिन यात्रियों की यात्रा इन दिनों निर्धारित है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।
Trending
- 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
- अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांग चांदनी के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली पेंशन की सुविधा
- बिलासपुर सेंट्रल जेल बंदी हत्याकांड: जेल प्रहरी निलंबित, फोरेंसिक जांच और ज्यूडिशियल इंक्वायरी तेज
- शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक: शादी से किया इनकार, बारात बैरंग वापस
- IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, नक्सल मोर्चे पर संभालेंगे कमान, आदेश जारी
- बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था


