खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मटोली चौक में बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और हाइवा वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे सड़क के बीचों-बीच धू-धू कर जलने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। आग लगने के कारण पखांजूर-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके पर नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था। घटना के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री और मालवाहक वाहन घंटों तक मार्ग पर फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में आग बुझाने तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कराया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया। पुलिस बल की मदद से फंसे वाहनों को एक-एक कर घटनास्थल से निकाला गया।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब


