खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में खेती-किसानी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसानों को खाद, बीज, डीजल अथवा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा खेती-किसानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि कृषि कार्य से जुड़े खाद बीज एवं डीजल की समस्या होने पर अपने क्षेत्र के एसडीएम से सीधे संपर्क करें।
जिले के विभिन्न अनुभागों के लिए संपर्क नंबर इस प्रकार हैं- बीजापुर अनुभाग : एसडीएम जागेश्वर कौशल – 9165989716, उसूर अनुभाग : एसडीएम भूपेन्द्र गावरे – 9584603977, भोपालपटनम अनुभाग : एसडीएम यशवंत नाग – 9329781207, भैरमगढ़ अनुभाग : एसडीएम विकास सर्वे – 8305418893 जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि खाद, बीज, डीजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Trending
- हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें
- सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन
- धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य, 1 जुलाई से शुरू होगा नवीन पंजीकरण
- नगर निगम का ‘फर्जी बाबू’ चढ़ा पुलिस के हत्थे: अटल आवास दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार


