खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के ईटपाल संकुल अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नागेश्वर निषाद, बीआरसी राजेश मिश्रा, एपीसी विजेंद्र भदोरिया, संकुल समन्वयक कौशल चेन्नूर, प्रभारी प्राचार्य नीलिमा गायकवाड़ सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में उपसरपंच सोनसाय बाकड़े एवं सरपंच अनिता ककेम ने भी सहभागिता निभाते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों ने केक काटकर नए सत्र का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, मिठाइयों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नागेश्वर निषाद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया बड़ा फैसला
- सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज
- उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
- बस्तर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश, सोनार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की नई सुगबुगाहट: आदिवासी ही नहीं, साहू समाज में भी धर्म परिवर्तन का दावा
- उरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹15 लाख का चोरी हुआ हाईवा ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार


