खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने एनएमडीसी के किरंदुल-बचेली क्षेत्र में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद के तहत कराए जा रहे कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पंजीकृत ठेकेदारों की अनदेखी कर बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। तुलिका कर्मा ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से पूरी निविदा प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
तुलिका कर्मा ने कहा कि 20 से 40 करोड़ रुपये तक के कार्यों को सीमित निविदा (लिमिटेड टेंडर) प्रक्रिया के माध्यम से कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित कर दिया गया है, जबकि नियमों के अनुसार ऐसे कार्यों के लिए खुली और ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय ठेकेदारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी, प्रभारी मंत्री तथा सांसद पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों को काम दिलाने के बदले कमीशनखोरी की जा रही है। वहीं किरंदुल कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे को लेकर एनएमडीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देने और निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


