खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस (WRS) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो आरोपियों तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे। इसी दौरान मृतक के साथ हुए क्षणिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब


