Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    June 22, 2026

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
    • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर
    • संकटग्रस्त राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ के लिए सुरक्षा कवच बना ‘वन भैंसा मित्र’
    • जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम लोहड़िया की तस्वीर
    • महतारी वंदन योजना बनी सहारा- अनिता चतुर्वेदी को थायराइड के इलाज में मिल रही आर्थिक राहत
    • इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने किया पदभार ग्रहण
    • बेमेतरा में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ी पहल: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के जनदर्शन में पहुंचे 80 मामले, ऑन-द-स्पॉट निराकरण से जनता को मिली राहत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा में नवनिर्मित ढोलकल ट्रैकिंग रूट का किया लोकार्पण
    बस्तर

    मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा में नवनिर्मित ढोलकल ट्रैकिंग रूट का किया लोकार्पण

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 22, 2026Updated:June 22, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की हसीन वादियों, घने जंगलों और ऐतिहासिक धरोहरों को देश के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत लगभग 61.05 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए बहुप्रतीक्षित ‘ढोलकल ट्रैकिंग रूट’ का लोकार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में इस नए पर्यटन मार्ग को जनता और सैलानियों को समर्पित किया।
    दंतेवाड़ा जिले की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित ढोलकल गणेश प्रतिमा बस्तर की सबसे रहस्यमयी और चर्चित धरोहरों में गिनी जाती है। समुद्र तल से लगभग तीन हजार फीट की ऊंचाई पर स्थापित यह विशाल गणेश प्रतिमा वर्षों तक घने जंगलों के बीच छिपी रही। प्रतिमा की कलात्मक शैली और निर्माण काल को लेकर इतिहासकारों में अलग-अलग मत हैं, लेकिन इसे प्राचीन भारतीय शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। ढोलकल तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को पहाड़ी ट्रैकिंग करनी पड़ती है, जो रोमांच प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित करती है। अब विकसित ट्रैकिंग रूट और बेहतर सुविधाओं के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
    लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्र की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा की प्राकृतिक धरोहर, घने वन और आध्यात्मिक स्थल न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचने का दम रखते हैं। यह नया ट्रैकिंग रूट जहां एक तरफ साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए सुनहरे अवसर खोलेगा, जिससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों और मनमोहक नजारों से घिरे ढोलकल में अब पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का अहसास होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी।
    इस दाैरान विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक श गौरव राय, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रामकृष्णा रंगनाथा वाय और अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    संकटग्रस्त राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ के लिए सुरक्षा कवच बना ‘वन भैंसा मित्र’

    June 22, 2026

    इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने किया पदभार ग्रहण

    June 22, 2026

    शुद्ध पेयजल हेतु क्लोरीनेशन अभियान जारी, 28 हजार हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

    June 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,362

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,319

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    By Khabar WorldJune 22, 20262

    फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है…

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026

    संकटग्रस्त राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ के लिए सुरक्षा कवच बना ‘वन भैंसा मित्र’

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    June 22, 2026

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर

    June 22, 2026

    संकटग्रस्त राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ के लिए सुरक्षा कवच बना ‘वन भैंसा मित्र’

    June 22, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम लोहड़िया की तस्वीर

    June 22, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी सहारा- अनिता चतुर्वेदी को थायराइड के इलाज में मिल रही आर्थिक राहत

    June 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.