खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में महिलाओं को निशाना बनाकर लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ओडिशा से आए बदमाशों का यह गिरोह स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में चैन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले का खुलासा एसएसपी रजनेश सिंह ने किया।
जानकारी के अनुसार, शहर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी थी। बदमाश सुबह के समय महिलाओं को अकेला पाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से यह सामने आया कि इन वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। जांच में पता चला कि ये अपराधी ओडिशा से आकर स्थानीय सहयोगियों के घरों में ठहरते थे और सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। घटना में उपयोग की गई बिना नंबर की स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, नवीन साहू, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया शामिल हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में महिलाओं के साथ लूट और स्नैचिंग की तीन वारदातों को स्वीकार किया है। यह गिरोह संगठित होकर विभिन्न राज्यों में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था, जिसके चलते अब इन पर आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। उनके अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
Trending
- सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र- मुख्यमंत्री साय
- अवैध रेत उत्खनन- ड्रोन सर्विलांस से शिकंजा: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में ‘PM-USHA’ की महा-क्रांति
- मेटल पार्क के होटल शेरा के सामने मिली अज्ञात सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
- परीक्षा, नौकरी और यात्रा से पहले ‘दही-चीनी’: अंधविश्वास या विज्ञान? जानिए इस भारतीय परंपरा के पीछे का पूरा सच
- बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का संडे धमाका: 3 दिनों में कमाए ₹47.50 करोड़, शाहिद कपूर की फिल्म ने ध्वस्त किए 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड!
- केमिकल डाई को मात दे रहा दादी-नानी का नुस्खा: आंगन की हरी मेहंदी में छिपा है बालों की हर समस्या का ‘परफेक्ट इलाज’
- रायपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के पैसे न मिलने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल


