Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की

    June 21, 2026

    सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग

    June 21, 2026

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की
    • सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग
    • ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि
    • बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां
    • आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर: सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं देश की रोल मॉडल ‘लखपति ड्रोन दीदी’
    • सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में गूंजा योग का मंत्र; अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया ‘निरोगी जीवन’ का संकल्प
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग
    बिलासपुर

    सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए अंतरित

    किसानों को जून में ही हुआ शत प्रतिशत भुगतान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों के भरोसे को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरे वर्ष कारखाना देश का पहला ऐसा शक्कर कारखाना बना है जिसने किसानों को समर्थन मूल्य (एफआरपी) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून माह में ही पूरा कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने किसानों को चेक का वितरण किया। भोरमदेव शक्कर कारखाना पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी देने वाला कारखाना है। समयबद्ध भुगतान, पारदर्शी व्यवस्था और किसान केंद्रित पहल ने भोरमदेव शक्कर कारखाना को आज किसानों के विश्वास और ग्रामीण समृद्धि का मजबूत प्रतीक बना दिया है।
    सत्र 2025–26 में कुल 107.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान
    गन्ना किसानों के खातों में आज 6.91 करोड़ रुपए की शेष (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 29.83 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके साथ ही कारखाना द्वारा सत्र 2025–26 में अब तक किसानों को 84.18 करोड़ रुपए की (एफआरपी) राशि तथा 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि सहित कुल 107.10 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के चेयरमैन एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कारखाना द्वारा किसानों को समय पर भुगतान, उत्पादन वृद्धि और किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया।
    भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के भुगतान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष किसानों ने कारखाने को लगातार गन्ना उपलब्ध कराया। किसानों के इसी सहयोग का परिणाम है कि आज उनके खातों में समर्थन मूल्य (एफआरपी) एवं अतिरिक्त रिकवरी राशि का पूरा भुगतान अंतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल भुगतान नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और सहकारिता मॉडल की सफलता है।
    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों का अपना कारखाना है। निजी व्यवस्था में लाभ सीमित लोगों तक पहुंचता है, जबकि सहकारिता में लाभांश सभी हितधारकों तक वितरित होता है। सहकारी मॉडल किसानों की आर्थिक मजबूती और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने बनासकांठा सहकारी मॉडल का अध्ययन किया, जहां सहकारिता के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की सफलता का आधार किसानों की भागीदारी और लाभ का समान वितरण है।
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना कारखाना तक लाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 6 हजार से अधिक किसानों ने कारखाना से अनुबंध किया था, लेकिन इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 10 हजार से अधिक किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कारखाना में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का लक्ष्य प्राप्त किया जाए ताकि उत्पादन, आय और किसानों का लाभ और बढ़ सके। श्री शर्मा ने कहा कि सहकारिता का मॉडल किसानों और समाज के लिए सबसे उपयोगी है।
    किसानों की मांग पर बोनस राशि बढ़ाने के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष विषय रखा गया है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से नई तकनीक अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब किसान संकल्प ले लेता है तो वह असंभव को भी संभव बना देता है। आधुनिक कृषि पद्धतियों और तकनीक के उपयोग से उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।
    कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री राम किंकर वर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पटेल, श्री गणपत बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, जनपद सदस्य श्री भागवत बंजारे, श्री लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री मनीराम साहू, श्री उमंग पांडेय, श्री भुवनेश्वर चंद्राकर, श्री डोमन चंद्रवंशी, श्री गोकुल चंद्रवंशी, श्री शत्रुहन वर्मा, श्री डोमन चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित थे।
    दो वर्षों में दर्ज हुई अनेक उपलब्धियां
    पिछले दो वर्षों के दौरान कारखाने ने उत्पादन और किसान हितैषी योजनाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें लगातार तीसरे वर्ष 12 प्रतिशत से अधिक शुगर रिकवरी, किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण, “बलराम सदन” कृषक प्रतीक्षालय का निर्माण, मिट्टी परीक्षण सुविधा, प्रेसमड वितरण, दो हजार एकड़ क्षेत्र में उन्नत गन्ना बीज एवं सीडलिंग उपलब्धता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा कारखाना परिसर में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है
    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
    समय पर भुगतान, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और किसान हितैषी सुविधाओं के कारण भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्रीय विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। कारखाने की पहल से किसानों की आय, उत्पादन क्षमता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिली है।
    भोरमदेव शक्कर कारखाना की प्रमुख उपलब्धियां
    ▪️ एफआरपी भुगतान – 84.18 करोड़
    ▪️ अतिरिक्त रिकवरी राशि – 22.92 करोड़
    ▪️ कुल भुगतान – 107.10 करोड़
    ▪️ जून में अंतिम भुगतान – 29.83 करोड़
    ▪️ शुगर रिकवरी – 12.09 प्रतिशत
    ▪️ उन्नत गन्ना क्षेत्र – लगभग 2000 एकड़
    ▪️ श्रमिक भोजन योजना – 5 में भोजन
    ▪️ कृषक प्रतीक्षालय – बलराम सदन

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल कोर्ट पंडरिया में भव्य आयोजन: “करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सीखे योग के गुर

    June 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,362

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,319

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की

    By Khabar WorldJune 21, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज छत्तीसगढ़ दौरे पर…

    सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग

    June 21, 2026

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की

    June 21, 2026

    सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग

    June 21, 2026

    ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    June 21, 2026

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    June 21, 2026

    बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

    June 21, 2026

    आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर: सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं देश की रोल मॉडल ‘लखपति ड्रोन दीदी’

    June 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.