खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मध्य क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जून पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी रायपुर समेत मध्य इलाके में गर्मी अपना असर दिखा रही है। इस दौरान द्रोणिका के असर से सरजुगा क्षेत्र में बारिश हो रही है। इस बीच अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई। इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
बढ़ा हुआ है तापमान
रायपुर – 39.0 डिग्री सेल्सियस
माना – 39.7 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर – 39.7 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा – 37.0 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर – 36.8 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर – 38.3 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग – 41.2 डिग्री सेल्सियस
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि लोग गर्मी और उसम से फिलहाल परेशान हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा (40-50 KMPH) चल सकती है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान


