खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्ची के फ्रूटी के अंदर फंगस जैसी चीज मिली। इसके बाद बच्ची को एहतियात के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर खाद्य विभाग की टीम ने जनरल स्टोर से फ्रूटी की जांच के लिए सैम्पल लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मगरलोड के करेलीबड़ी में रहने वाली एक बच्ची ने पास ही के एक जनरल स्टोर से फ्रूटी खरीदी थी। जब वह घर जाकर उसे पी रही थी, तभी अचानक परिजनों की नजर जूस के डिब्बे के अंदर गई। डिब्बे के भीतर कोई अनजान वस्तु या कीड़े जैसी चीज तैरती हुई नजर आई। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। एहतियात के तौर पर परिजन तुरंत बच्ची को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
इस पूरी घटना की भनक लगते ही खाद्य विभाग की टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई। अधिकारियों ने तत्काल उक्त जनरल स्टोर पर छापेमारी की और संबंधित फ्रूटी के बैच के सैंपल जब्त किए। विभाग अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रहा है कि यह माल किस होलसेल दुकान या डीलर के माध्यम से इस रिटेल दुकान तक पहुंचा था।
अब इस पूरी घटना के बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि धमतरी में अब ब्रांडेड कंपनी के नाम पर क्या नकली खाद्य वस्तुएं मिल रही हैं? या फिर फ्रूटी को खपाने वाले रिटेलर ईसका सही से रखरखाव नहीं करते और एक्सपायरी माल बाजार में खपा रहे रहें हैं और आखिर खाद्य विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं है?
बहरहाल इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग का भी बयान सामने आया है। विभाग का कहना है कि उक्त फ्रूटी में फंगल जैसी चीज पाई गई है, जिसकी सैंपल की जांच की जाएगी और आगे हम रिटेलर की जांच करेंगे कि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
Trending
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरा; मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट से मंत्रियों की धड़कनें तेज
- केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट
- बेमेतरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम सील
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सूरज कुमार वाकरे की प्रेरक यात्रा: मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई उड़ान
- निष्क्रिय सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, गुतकिया के किसानों को मिलेगी वर्षभर सिंचाई सुविधा
- वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान: रूपसाय सलाम
- आधुनिक खेती की ओर कदम : नैनो उर्वरक और स्वीट कॉर्न ने बदली रामचंद्र की किस्मत


