खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के विक्रमगंज में रास्ते में महिला का हार लूटकर फरार हुए आरोपी यूट्यूबर युवक व युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट का नकली हार भी बरामद किया गया। मामले में कुल चार आरोपी थे, एक साथी की गिरफ्तारी के बाद तीन फरार हो गए थे। पुलिस अब फरार कैमरामैन की तलाश कर रही है। दुर्गुकोंदल के ग्राम घोटिया की एक महिला से 3 जून को कार सवार तीन युवक व एक युवती ने हार लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस ने 4 जून को आरोपी आशीष भट्टाचार्य को रायपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें यूट्यूबर सूर्यकांत गुप्ता उर्फ सूर्या, माही उर्फ मनीषा बंजारे, तथा कैमरामैन पवन शामिल हैं। तीनों रायपुर के निवासी हैं। पुलिस तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यूट्यूबर कपल सूर्या व माही को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया है।
Trending
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
- संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
- CM हेल्पलाइन- मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाला मोर्चा: कॉलर पूनाराम को मिला भरोसा
- आजादी के 78 साल बाद विकास की मुख्यधारा से जुड़ा अबूझमाड़: नक्सलवाद के खात्मे के बाद मयूरीपारा तक पहुँची ‘उम्मीद की सड़क’
- खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की तैयारी को मिली रफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुदेल राम यादव का पक्के घर का सपना
- छत्तीसगढ़ के शौर्य को देश का सलाम: राष्ट्रपति ने जांबाज पुलिस अधिकारियों को दिया ‘शौर्य चक्र’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गर्व


