खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भनुप्रतापुर के ग्राम हेटारकसा में कोसरिया गांडा गंधर्व समाज के बैठक में परशुराम टांडिया और उनका परिवार करीब 20 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, वे समाज के बैठक में पहुंचकर उन्होंने मूल रूप से वापसी के लिए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी सदस्य ईसाई धर्म छोड़कर पुनः अपने मूल हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं। इसे देखते हुए समाज के लोगों ने वापसी के लिए पारंपरिक पूजा-पाठ और शुद्धिकरण की रस्में कीं। कोरर क्षेत्र के हेटारकसा कोसरिया गोंड गंधर्व समाज के कई लोग करीब 20 वर्षों से ईसाई धर्म से जुड़े थे।
उन्होंने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में फिर से अपने पारंपरिक आदिवासी, हिंदू रीति-रिवाज अपना लिए। मूल धर्म में वापसी से परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर देखने को मिली। इसके साथ गांव के लोगों ने भी रीति-रिवाज निभाते हुए मूल रूप से वापस आए सभी परिवारों का जोर-शोर से स्वागत किया।
इस दौरान परिक्षेत्र हाटकर्रा के अध्यक्ष पुन्नूराम लोहले, घनश्याम टांडिया, सम्पत सोनवानी, भानुप्रतापुर ब्लाक अध्यक्ष रामगोपाल चौहान, नारद चालकी, राकेश टांडिया, संतोष बघेल, देहारी कुलदीप, चंहूलाल, दीपक, चेतन टांडिया, प्रेम टांडिया, कवल सिंह, महिला रैनबत्ती, तारामति, ईश्वरी, कुमारी बाई, पुष्पा आदि उपस्थित थे।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


