खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी)के अनुसार बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश 11-12 जून को होने की संभावना है। बस्तर में प्री-मानसून पहले से सक्रिय है। बीते दाे दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन आज मंगलवार सुबह से ही बस्तर संभाग में काले घने बादल छाये हुए हैं, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ी है। आज 9 जून को बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही हैं। 11 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर पूरे क्षेत्र में फैलने की संभावना है। इस वर्ष मानसून बस्तर में सामान्य समय से दाे -तीन दिन पहले पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 10 से 15 जून के बीच बस्तर में प्रवेश करता है। कुछ वर्षों में यह 12 से 16 जून के बीच पूरी तरह सक्रिय होता रहा है।
उल्लेखनिय है कि वर्ष 2016 से 2025 तक 10 वर्षों में बस्तर में मानसून 10 से 16 जून के बीच पहुंचता रहा है। इस वर्ष 11 जून को मानसून के आने का अनुमान है। ज्यादातर वर्षाें में यह 12 से 14 जून के आस-पास आता रहा है। वर्ष 2023 में मानसून 10 से 12 जून के आस-पास पहुंचा था। वर्ष 2019 और 2024 में यह 14 से 16 जून के बीच पहुंचा था। आईएमडी
के अनुसार बीते 10 वर्षों में बस्तर में मानसून का ट्रेंड ऐसा रहा। वर्ष 2016 में 13 से 15 जून। वर्ष 2017 में 12 से 14 जून। वर्ष 2018 में 11 से 13 जून। 2019 में 14 से 16 जून। वर्ष 2020 में 12 से 14 जून। वर्ष 2021 में 13 से 15 जून। वर्ष 2022 में 12 से 14 जून। वर्ष2023 में 10 से 12 जून। वर्ष 2024 में 13 से 15 जून। वर्ष 2025 में 12 से 15 जून तक मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


