खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की पुलिस ने कम दाम में नई बाइक दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से धोखाधड़ी के आरोप में दो आरोपियों सुखधर पोयाम (36) एवं जयन्तो हलदार नाइक (27) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने न केवल ग्रामीणों से नकद रकम वसूली, बल्कि उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक दस्तावेज का उपयोग कर उनकी जानकारी के बिना वाहनों की फाइनेंसिंग भी करा दी। दोनों आरोपियों को कार्यवाही के उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा 22 मार्च 2026 को हुआ, जब जैतपुरी निवासी बसमन नेताम ने कोंडागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कोकोड़ी निवासी सुखधर पोयाम (36) और बनियागांव निवासी जयन्तो हलदार नाइक (27) खुद को वाहन उपलब्ध कराने वाला बताकर क्षेत्र के लोगों को सस्ते दाम में बाइक दिलाने का भरोसा दे रहे थे। आरोपियों ने कई ग्रामीणों से बाइक दिलाने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की। जांच में सामने आया कि राजकुमार मरकाम से 65 हजार रुपए, संतुराम से 75 हजार रुपए, लायकराम से 80 हजार रुपए, खेमसिंह से 65 हजार रुपये और नवलसिंह से 85 हजार रुपए सहित कई अन्य लोगों से भी रकम वसूली गई। ठगी की कुल राशि लाखों रुपये में पहुंच गई है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्रामीणों से उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो जमा कराते थे। इसके बाद उनके हस्ताक्षरों की कूटरचना कर उनके नाम पर वाहन फाइनेंस करा लिए जाते थे। पीड़ितों को इन फाइनेंसिंग की कोई जानकारी नहीं दी जाती थी, जबकि आरोपियों ने उनसे ली गई नकद रकम भी अपने पास रख ली। कोंडागांव थाने में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह -ऐतिहासिक दस्तावेजों से होंगे नागरिक रूबरू
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बस्तर से केंद्रीय बलों की होगी चरणबद्ध विदाई; सुरक्षा की कमान संभालेंगे 5,000 ‘बस्तर फाइटर्स’
- कोंडागांव पुलिस महकमे में कसावट: एसपी पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश
- कोंडागांव में बड़ी धोखाधड़ी का भंडाफोड़: कम दाम में बाइक दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
- विश्वास का कत्ल: कांकेर में सहेली ही निकली चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार


