खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की नरहरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए महिला आरोपी चन्द्रकला मरकाम को गिरफ्तार किया है, जिसने परिचय और विश्वास का फायदा उठाकर घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। आराेपी महिला के कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेठिनबाहरा निवासी दिवस कुंजाम अपनी पत्नी के साथ नरहरपुर साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने ड्रेसिंग टेबल में रखी आलमारी की चाबी निकालकर लॉकर खोला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने 25 मई को नरहरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने जांच के दौरान पीड़ित परिवार के परिचितों और घर आने-जाने वालों से पूछ-ताछ की। इसी दौरान संदेह के आधार पर दिवस कुंजाम की पत्नी की सहेली चन्द्रकला मरकाम से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि घर में कोई नहीं होने का लाभ उठाकर उसने आलमारी की चाबी निकालकर लॉकर से जेवरात चोरी किए और अपने घर में छिपाकर रख दिए। आरोपी के कब्जे से दो नग सोने के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के दाने, दो सोने के लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। बरामद जेवरातों की कुल कीमत 1 लाख 63 हजार 350 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चन्द्रकला मरकाम को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक हिरासत में रवाना किया गया।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह -ऐतिहासिक दस्तावेजों से होंगे नागरिक रूबरू
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बस्तर से केंद्रीय बलों की होगी चरणबद्ध विदाई; सुरक्षा की कमान संभालेंगे 5,000 ‘बस्तर फाइटर्स’
- कोंडागांव पुलिस महकमे में कसावट: एसपी पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश
- कोंडागांव में बड़ी धोखाधड़ी का भंडाफोड़: कम दाम में बाइक दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
- विश्वास का कत्ल: कांकेर में सहेली ही निकली चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार


