खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग को नई मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोहकामेटा में नव निर्मित पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान नारायणपुर पुलिस द्वारा विकसित ई-मालखाना 2.0 सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे जिले में केस प्रॉपर्टी प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तकनीक आधारित नवाचार शासन और प्रशासन की कार्य क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया थाना भवन न केवल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। इससे कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ भी किया गया। थाना कोहकामेटा से शुरू की गई यह व्यवस्था जिले के सभी 14 थानों में लागू कर दी गई है। नई प्रणाली के तहत प्रत्येक जब्त संपत्ति और केस प्रॉपर्टी को यूनिक बारकोड आधारित डिजिटल पहचान दी जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन


