खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के द्वारा आदिवासी समाज के बहुप्रतीक्षित दो मांगों की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृत किया जाए ताकि छात्रावास को शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रारंभ कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू किया जाए ताकि बच्चों की आगे की पढ़ाई जारी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर मुंगेली को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में समाज के अन्य ज्वलंत समस्याओं को शामिल कर त्वरित निराकरण की माँग की गई है।
ज्ञात हो कि केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले के माध्यम से आवेदन मांग पत्र मुख्यमंत्री को दी गई जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जिला मुख्यालय मुंगेली में पोस्ट मेट्रिकोत्तर आदिवासी बालक/ बालिका छात्रावास, गोंडवाना की महारानी गढ़मंडला की रानी दुर्गावती की स्टेच्यू के लिए पच्चीस लाख की घोषणा की गई है इन दोनों मांगों के पूर्ण होने पर आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही साथ केन्द्रीय गोंड महासभा ने जिले में आदिवासी समाज पर हो रहे शोषण व अत्याचार पर शीघ्र निराकरण के लिए मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
वर्तमान में आदिवासी समाज की 1.)ग्राम लौदा (पथरिया) निवासी भगवती पति स्व. प्रकाश मरावी (उम्र 50 वर्ष) आदिवासी गोंड समाज की जमीन को गैर आदिवासी बजरंग वैकल्पिक जगदीश पिता कंगालू साहू द्वारा फर्जी तरीके से नामांतरण करना एवं हमारे सतरंगी झण्डे का अपमान करना। इस जमीन विवाद में अगर बजरंज साहू के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो समाज द्वारा मजबूरन 11/6/206 को एस डी एमड कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। 2.) ग्राम पेड्री (स. तोरला) पथरिया में छेदू ध्रुव की जमीन को गैर आदिवासियों द्वारा कब्जा किया जाना। 3.) ग्राम जेवरा (मोतिमपुर) पथरिया में गोंडवाना के अराध्य स्थल देवगुढी थाना को गैर आदिवासी द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने सम्बंधित। 04.) ग्राम लोकाईपुर (मुंगेली) आदिवासी समाज एवं गैर आदिवासी रिखी सिंह द्वारा देवगुड़ी थाना स्थल पर कब्जा करने संबंधित समस्यायें व ज्वलंत मुद्दे हैं जिस पर कलेक्टर को जाँच कर निराकरण कराने आग्रह केन्द्रीय गोंड महासभा और सर्व आदिवासी समाज मुंगेली के द्वारा किया गया है।
वीरेंद्र मरावी जिलाध्यक्ष केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली ने कहा आदिवासियों का शोषण और अनदेखी देश प्रदेश में लगातार किया जा रहा है और आज भी आदिवासी वर्ग के साथ छल किया जा रहा है। केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली व सर्व आदिवासी समाज ने एकजुट होने अपने समाज से अपील की है ताकि अपने अधिकारों व हितों की रक्षा हो सके। आगे कृष्ण कुमार ध्रुव जिला मीडिया प्रभारी केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली ने कहा संगठन में ही शक्ति है। सर्व आदिवासी समाज को एकजुट होकर अपने हित व अधिकारों के लिए लड़ना है।
इस दौरान वीरेंद्र मरावी जिला अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली, जिगेश्वर ध्रुव,रिखी राम मरकाम,भरत पोर्ते, प्रेमसागर, मोती राम जगत, कन्हैया,रामूलाल श्याम,मालिक मण्डल, रामचरन,युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष दीपेश सिंह छेदईहा, प्रदीप छेदईहा, गौरीशंकर ध्रुव, प्रेमसागर ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव ओमपकाश खुसरो,गंगासागर ध्रुव, मंजू केसर, श्रवण पोर्ते, जकलू नेताम आदि शामिल रहे।
Trending
- बदलते बस्तर की नई तस्वीर: विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का आधुनिक ‘बेली ब्रिज’
- खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद
- सफलता की नई इबारत: आधुनिक तकनीकों से नारायणपुर के खानेंद्र कुमेटी बने ‘रोल मॉडल’ किसान
- नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग
- बीजापुर के ‘नक्सल मुक्त’ कोण्डापल्ली में CM साय की ऐतिहासिक जनचौपाल: विकास की राह पर लौटे ग्रामीणों को बांटे वनाधिकार पत्र, आत्मसमर्पित दंपत्ति की दुकान से खरीदी पानी की बोतल
- छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं


