खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने जिला मुंगेली के जरहागांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सुशासन की सरकार, जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इसके पूर्व साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद किया। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending
- खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद
- सफलता की नई इबारत: आधुनिक तकनीकों से नारायणपुर के खानेंद्र कुमेटी बने ‘रोल मॉडल’ किसान
- नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग
- बीजापुर के ‘नक्सल मुक्त’ कोण्डापल्ली में CM साय की ऐतिहासिक जनचौपाल: विकास की राह पर लौटे ग्रामीणों को बांटे वनाधिकार पत्र, आत्मसमर्पित दंपत्ति की दुकान से खरीदी पानी की बोतल
- छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ


