खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। संजय नगर स्थित गौठान परिसर में मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की खबर इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस नेता जेल से बहार आया था।
जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले कोदागांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें आरोप था कि नवाज अली की कार से पंचायत सचिव से ठोकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे स्थानियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल दाखिल किया था।
हाल ही में नवाज अली जेल से बहार आया था, जिसके बाद आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उनसे संबधित लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के असल वजह का कारण पता लगाने की कोशिश जारी है। इधर मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।
Trending
- बीजापुर के ‘नक्सल मुक्त’ कोण्डापल्ली में CM साय की ऐतिहासिक जनचौपाल: विकास की राह पर लौटे ग्रामीणों को बांटे वनाधिकार पत्र, आत्मसमर्पित दंपत्ति की दुकान से खरीदी पानी की बोतल
- छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात


