Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

    May 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
    • 30 मई को सुंदर सदन में सजेगा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ 
    • पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राज्यपाल रमेन डेका कल तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभांरभ करेंगे
    • नगरीय निकाय से समन्वय कर शहर के बीच बनने वाली सड़कों में निर्माण के दौरान ही करें नाली, अंडरग्राउंड केबल, पाइपलाइन के लिए प्रावधान’
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने ग्राम शिवतराई पहुंचे प्रमुख सचिव
    बिलासपुर

    योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने ग्राम शिवतराई पहुंचे प्रमुख सचिव

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम जनमन आवास हितग्राही से मुलाकात कर ली योजनाओं से लाभ की जानकारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत शिवतराई पहुंचकर पीएम जनमन योजना के तहत संचालित गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीवीटीजी परिवारों से संवाद कर शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और लाभ की वास्तविक स्थिति जानी। प्रमुख सचिव बोरा ने पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही रामसिंह बैगा से मुलाकात कर उन्हें मिल रही शासकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए हितग्राही से सीधे फीडबैक प्राप्त किया।
    इस दौरान रामसिंह बैगा ने स्वयं सर्वे सेतु पीवीटीजी परिवार सर्वे कार्यक्रम का बटन दबाकर प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें जरूरी दस्तावेजों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है। रामसिंह बैगा ने पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे घर और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण काफी परेशानियां होती थीं, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन मिला है।
    प्रमुख सचिव बोरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीवीटीजी परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाया जाए तथा सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सतत अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पीएम जनमन योजना, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रमुख सचिव को दी। इस दौरान डीएफओ अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    विशेष ग्राम सभा में पंचायत विकास को मिली नई दिशा

    May 28, 2026

    पंडरिया और लोहारा विकासखंड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का धान घोटाला, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर होगी FIR

    May 28, 2026

    बिलासपुर में सड़कों का बदलेगा चेहरा: पीडब्ल्यूडी सचिव ने थामी कमान, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,145

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,352

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,299

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,226
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

    By Khabar WorldMay 28, 20261

    *अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

    May 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

    May 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण

    May 28, 2026

    30 मई को सुंदर सदन में सजेगा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ 

    May 28, 2026

    पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    May 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.