Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

    May 27, 2026

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
    • दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना
    • सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
    • छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
    • बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
    • सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
    • सुशासन तिहार शिविर में वन विभाग ने 99,500 पौधे बाटे, तेन्दुपत्ता संग्राहकों की बेटियों को किया सम्मानित
    • छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सुशासन तिहार: नगर पंचायत बरेला में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
    बिलासपुर

    सुशासन तिहार: नगर पंचायत बरेला में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 27, 2026No Comments52 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    शासन की मंशा, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना: विधायक मोहले

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जल संरक्षण और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि सुशासन के संकल्प के साथ शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए खुड़िया से पानी लाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शासन द्वारा पानी, बिजली सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आमजनों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।
    कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जल संरक्षण और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बरेला नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर की और नगर पंचायत सीएमओ की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता में कमी आने से शासन की छवि प्रभावित होती है, इसलिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने पुलिस एवं आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर संयुक्त कार्रवाई कर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पार्षदों से वार्डों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।
    कलेक्टर ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पानी बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजनों से पानी का दुरुपयोग नहीं करने की अपील की और कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण बेहद आवश्यक है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष बरेला क्षेत्र के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर युवा आगे बढ़ सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
    नगर पंचायत बरेला के सीएमओ नरेश महीश ने बताया कि शासन की स्वीकृति के बाद नगर में लाइटिंग, नाली निर्माण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर ने उल्लेखनीय प्रगति की है तथा दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए भी स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिससे बरेला में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, आभा कार्ड, नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण पत्र, मत्स्य जाल, किसानों को अरहर मिनी किट व केसीसी चेक, श्रम कार्ड, राशनकार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मानवता शर्मसार: लोक-लाज के डर से नवजात बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम व FSL रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज

    May 27, 2026

    पेंड्रा में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट के बाद इलाके में चक्काजाम

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन

    May 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,145

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,352

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,299

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,226
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

    By Khabar WorldMay 27, 20260

    राष्ट्रीय संपादक गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए प्रीत लाल कुर्रे KWNS – बलौदा बाजार l…

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

    May 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड

    May 27, 2026

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना

    May 27, 2026

    सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच

    May 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज

    May 27, 2026

    बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

    May 27, 2026

    सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    May 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.