खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार को सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में प्रार्थना सभा के दौरान प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घर मालिक व अन्य लोगों को अपने कस्टडी में ले लिया है। वहीं तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया और मामले में जांच जारी है।
शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता सुमित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे मुझे सूचना मिली कि ग्राम मोहरा में राम स्वरूप सूर्यवंशी अपने घर के आंगन में टीन शेड के नीचे प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार कर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह धीरज भोई, सुभाष साहू एवं शुभांशू भोई के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान वहां राम स्वरूप सूर्यवंशी , जितेंद्र सूर्यवंशी और पंकज कुमार करियारे बिलासपुर निवासी उपस्थित पाए गए।
आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, जिससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची। मौके पर बाइबल एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। आरोप है कि ये लोग हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे तथा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर पूछताछ करने पर बताया गया कि ईसाई धर्म अपनाने पर बेहतर सुविधाएं, अच्छे घर में शादी तथा निःशुल्क इलाज जैसी बातें कही जा रही थी।
शिकायत के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और जांच में तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें
- IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर
- अचार-चटनी ही नहीं कच्चे आम का जूस भी बनता है टेस्टी, शरीर को करता है ठंडा, जानें आम पन्ना के फायदे
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
- बिलासपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कस्टडी में आरोपी
- आज से नौतपा शुरू, अगले 9 दिन ज्यादा तपेगी धरती
- गृहमंत्री शर्मा ने खुद ‘पीड़ित’ बन आधी रात को परखी डायल-112 की रफ़्तार, तकनीकी अपग्रेड के दिखे नतीजे


