खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर की रतनपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने ग्राम बरभाठा बेलतरा में दबिश देकर एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा था। रतनपुर थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 164 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
दरअसल, रतनपुर पुलिस को लगातार क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कड़ी में दिनांक 21 मई 2026 को थाना प्रभारी अंशिका जैन को मुखबिर से एक बेहद सटीक सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि ग्राम बरभाठा बेलतरा का रहने वाला नीरज कुमार नेताम नाम का व्यक्ति अपने ही घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों को सप्लाई कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम तैयार की गई और तस्कर को रंगे हाथों दबोचने के लिए ग्राम बरभाठा बेलतरा रवाना किया गया।
रतनपुर पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताए पते पर घेराबंदी की और आरोपी नीरज कुमार नेताम के घर पर अचानक रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद जब गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की बारीकी से तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। घर के भीतर छिपाकर रखा गया कुल 1.164 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर सील कर दिया। गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार नेताम के खिलाफ रतनपुर थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था।
Trending
- सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान
- CM विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- बीजापुर कलेक्टर ने जन चौपाल में जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, युवाओं संग खेला क्रिकेट
- भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुशासन तिहार में जनकल्याण का उत्सव
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- कच्चे मकान के दर्द से मिला छुटकारा: प्रधानमंत्री आवास योजना बनी अनीता के परिवार का नया आशियाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


