खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखण्ड के ग्राम तिलई में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या वारण शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत सुखमणि मिरी को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रिंटर मशीन प्रदान की गई। सुखमणि मिरी ने बताया कि उनके गली-मोहल्ले के लोगों को अक्सर दस्तावेज एवं फाइल को प्रिंट व फाटोकॉपी कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस सुविधा की कमी को देखते हुए उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया और जनसमस्या निवारण शिविर में प्रिंटर मशीन के लिए आवेदन किया।
उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद शिविर में ही उन्हें प्रिंटर मशीन उपलब्ध करा दी गई। प्रिंटर मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें घर बैठे ही बेहतर रोजगार का अवसर मिल गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। मिरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की पहल ‘सुशासन तिहार’ की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगों की मांगों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल सुशासन तिहार आमजनों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रदान करने का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। इसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों की मांग, समस्याओं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत और सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


