खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने भी एसआईआर की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपना फॉर्म भरा है। एसआईआर का फॉर्म भरवाने खुद बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ उनके घर पहुंचे थे। यह खबर इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के साथ ही टीएस सिंहदेव भी SIR प्रक्रिया की मुखालफत कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने इस प्रक्रिया के माध्यम से सत्ताधारी दल भाजपा पर संभावित गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे।
दरअसल पिछले दिनों इस पूरे निर्वाचन शुद्धिकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। बस्तर दौरेके दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने SIR की प्रक्रिया को दूषित बताया। उन्होंने कहा था कि, वोट चोरी की बात को जितना जल्दी हो सके चुनाव आयोग को स्वीकार कर लेना चाहिए।
टीएस सिंहदेव ने SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि, आयोग ने इस पूरे प्रोसेस को बेहद कठिन बना दिया है। लोगों को SIR के तहत दस्तावेजों के फोटोकॉपी का गैर जरूरी खर्च उठाना पड़ेगा। साथ ही लोगों को अपनी फोटो खिंचवाने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। सिंहदेव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, SIR के तहत सिर्फ उनका ही नाम अब वोटर लिस्ट में होगा, जो भाजपा को वोट देते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


