खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल होंगे।
हवाई अड्डे पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक सहित आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


