खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस ने 53.17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा की एक खेप लेकर आया था। हालांकि बस्तर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। उसने सरहद पार कर ली थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार की तरफ से आड़ावाल की तरफ आ रही है। जिसके पास दो बोरी है, जिसमें गांजा भरा हुआ है।
इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके के लिए निकली। वहीं पुलिस ने आड़ावाल के पास एक चेक पोस्ट लगाया था। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। वहीं मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक भी यहां पहुंची। जिसे जवानों ने रोका। बाइक सवार युवक से पूछताछ की गई।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रफी शेख (37) बताया। जिसके बाद पुलिस जब उसके पास रखी दो बोरी की तलाशी ली तो उसमें से गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Trending
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


